
भोपाल नगर निगम वार्ड 48, ज़ोन 6, शाहपुरा स्थित शासकीय भूमि (खसरा क्रमांक 231 एवं 224) पर बने कथित विवादित निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी तथा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की अनुपस्थिति कई प्रश्न खड़े करती है।
यदि संबंधित निर्माण पूरी तरह वैध है, तो इसकी वैधता और स्वीकृतियों की स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट की जानी चाहिए। यदि इसकी वैधता को लेकर विवाद और शिकायतें लंबित हैं, तो ऐसे निर्माण अवैध निर्माण में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का नाम जोड़ना और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का नाम जोड़ना उनकी छवि को प्रभावित कर सकता है।
मेरा मानना है कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले सभी कानूनी एवं प्रशासनिक पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम न फैले और शासन की पारदर्शिता तथा जवाबदेही बनी रहे।
#Bhopal #Shahpura #Ward48 #Transparency #RuleOfLaw #MadhyaPradesh
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Bhopal Commissioner Collector Bhopal Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal जितेंद्र वर्मा


