More
    Homeप्रदेशमंदिर चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा : इनामी बदमाश दीनदयाल उर्फ...

    मंदिर चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा : इनामी बदमाश दीनदयाल उर्फ दीना महाराज सहित 06 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    भोपाल (ग्रामीण) पुलिस

    मंदिर चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा : इनामी बदमाश दीनदयाल उर्फ दीना महाराज सहित 06 शातिर आरोपी गिरफ्तार

    एसपी भोपाल (ग्रामीण) द्वारा मंदिर चोरी के प्रकरणों के खुलासे के लिए गठित एसआईटी को बड़ी सफलता, 12 मंदिर चोरी के प्रकरणों का खुलासा, 16 चांदी के मुकुट सहित मूल्यवान सामग्री बरामद

     

    भोपाल (ग्रामीण) जिले में मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। मंदिर चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भोपाल (ग्रामीण) द्वारा विभिन्न अपराधों में ₹19,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। गठित एसआईटी को घटनाओं के त्वरित खुलासे, आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए मशरूका की बरामदगी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर के मार्गदर्शन व एसडीओपी ईटखेडी मंजु चौहान के पर्यवेक्षण में एसआईटी द्वारा जिले में मंदिरों में हुई समस्त चोरी की घटनाओं का तकनीकी एवं वैज्ञानिक विश्लेषण कर साक्ष्य संकलित किए गए, सीसीटीवी फुटेज एवं पुराने आपराधिक रिकार्ड देखे गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर चोरी का संदेही दीनदयाल उर्फ दीना महाराज अपने साथियों के साथ बायपास चौराहा सूखीसेवनिया क्षेत्र में मौजूद है।, जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधों के अनेक प्रकरण पंजीबद्ध हैं व मान.न्यायालय द्वारा जारी कई स्थाई वारंट लंबित है, जिस पर रायसेन पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में ₹31,000 का इनाम घोषित है। पुलिस एसआईटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सघन जाँच और विवेचना प्रारंभ की व सटीक सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर सभी को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ की गई।

    पूछताछ के दौरान दीनदयाल शर्मा उर्फ दीना महाराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल (ग्रामीण) जिले के थाना ईटखेड़ी, सूखी सेवनिया एवं बैरसिया क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपीगणों की निशानदेही पर खरीददार आनंद उर्फ इन्द्र नारायण राजपूत को होशंगाबाद से गिरफ्तार किया तथा बेचा गया मशरूका बरामद किया गया। गिरोह के सरगना दीना महाराज व मंदिर चोरी के खुलासे में कुल रु50,000 इनाम घोषित है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1.दीनदयाल उर्फ दीना महाराज, पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बम्होरी, जिला रायसेन, हाल निवासी अरेहड़ी, थाना अयोध्या नगर।

    2.दिनेश कुशवाहा, पिता निर्भाराम कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बरेली, जिला रायसेन।

    3.अकरम अली, पिता असद अली, उम्र 37 वर्ष, निवासी चैनपुर, थाना बाड़ी, जिला रायसेन।

    4.पप्पू आदिवासी, पिता कोमल आदिवासी, उम्र 35 वर्ष, निवासी बरेली, जिला रायसेन।

    5.आशाराम, पिता बाबूलाल शिल्पी, उम्र 50 वर्ष, निवासी बरेली, जिला रायसेन।

    6.आनंद उर्फ इन्द्र नारायण राजपूत, पिता भीष्म राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी आईटीआई रोड, सिंचाई विभाग कॉलोनी, होशंगाबाद(चोरी के सामान का खरीददार)।

    आरोपियों द्वारा स्वीकार किए गए अपराध

    पूछताछ में आरोपियों ने भोपाल (ग्रामीण) जिले के कुल 12 मंदिर चोरी एवं चोरी के प्रयास के प्रकरणों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिनमें —

    -अप. क्र. 364/2021, 133/2025, 27/2026 एवं 83/2026थाना ईटखेड़ी।

    -अ. क्र. 281/2025, 188/2026 एवं 285/2026 थाना सूखी सेवनिया।

    -अप. क्र. 163/2026, 222/2026, 394/2026, 433/2026 एवं 547/2025 थाना बैरसिया।

    प्रकरणों में आरोपियों द्वारा मंदिरों से चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र, चांदी की थाली, चांदी जड़ित नारियल, चांदी का ओम चिन्ह, दानपेटी की नकदी, पीतल का घंटा एवं अन्य धार्मिक सामग्री चोरी करना स्वीकार किया गया है।

    वारदात का तरीका (Modus Operandi)

    पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह का सरगना दीनदयाल उर्फ दीना महाराज अपने साथियों के साथ पहले मंदिरों की रेकी करता था। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से वारदात से लगभग 05 से 06 घंटे पूर्व अपने मोबाइल फोन बंद कर देता था। इसके बाद मंदिर बंद होने पर मुख्य द्वार, ताला अथवा खिड़की/ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कर मुकूट आदि मुल्यवान सामग्री चोरी कर फरार हो जाता था। गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से वह प्रत्येक 03 से 04 माह में अपना ठिकाना बदल लेता था। वारदात के बाद वह भोपाल (ग्रामीण) क्षेत्र छोड़कर अशोकनगर जिले के करीला एवं अन्य स्थानों पर चला जाता था तथा कुछ समय बाद पुनः लौटकर नई वारदातों को अंजाम देता था। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सामान का कुछ हिस्सा बेच दिया गया था, जबकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण शेष मशरूका बरामद कर लिया गया।

    बरामद मशरूका

    आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सोने चांदी व मुल्यवान सामग्री बरामद की गई—

    चांदी के मुकुट – 16 नग, चांदी की थाली – 01 नग, चांदी जड़ित नारियल – 01 नग, चांदी का छत्र – 01 नग

    चांदी का ओम चिन्ह – 01 नग, पीतल का घंटा – 01 नग कीमत, कुल चांदी वजन 1.5 कि.ग्रा. कूल रु 400000(चार लाख रुपए)

    आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना महाराज का आपराधिक रिकॉर्ड

    गिरफ्तार आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना महाराज के विरुद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधों के अनेक प्रकरण विभिन्न जिलों में पंजीबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा रायसेन एवं नरसिंहपुर जिले में 05 लूट एवं 01 डकैती कई आर्म्स एक्ट की वारदातें कारित करना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी के दर्जनों प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा विभिन्न न्यायालयों से जारी 8 स्थायी वारंट एवं 1 गिरफ्तारी वारंट में भी वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

    आरोपियों से अन्य मंदिर चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के खुलासे एवं अतिरिक्त चोरी गए मशरूका की बरामदगी की संभावना है।

    सराहनीय भूमिका

    इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में एसआईटी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते, उप निरीक्षक कृष्णा ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, प्रधान आरक्षक मुश्ताक अहमद,प्रआर योगेश मिश्रा, आरक्षक योगेश भावसार, आरक्षक विनोद गुर्जर एवं आरक्षक रवि सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img