Bjp विधायक नागेंद्र सिंह ने कुछ किया तो एक्सपोज कर दूंगी, मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे” – गुढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह का खुला हमला
रीवा। गुढ़ नगर पंचायत में सियासी घमासान तेज हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना सिंह ने शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुली चेतावनी दी है।अर्चना सिंह ने कहा कि विधायक नागेन्द्र सिंह भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के साथ मिलकर उनके विरुद्ध विश्वास प्रस्ताव की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के इशारे पर ही लोकायुक्त पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। अर्चना सिंह का दावा है कि विधायक उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सबसे बड़ा खुलासा:
पत्रकार वार्ता में अर्चना सिंह ने सनसनीखेज चेतावनी देते हुए कहा, “यदि भाजपा गुढ़ विधायक नागेन्द्र सिंह ने मेरे खिलाफ कुछ एक्शन लिया तो मैं उनकी बहुत सी CDs और कारनामे एक्सपोज कर दूंगी। उसके बाद वे मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।”उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास विधायक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां और सबूत हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक किया जाएगा।
गुढ़ नगर पंचायत में पिछले कई महीनों से राजनीतिक तनाव बना हुआ है। अध्यक्ष अर्चना सिंह और विधायक नागेन्द्र सिंह के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पत्रकार वार्ता के बाद क्षेत्र में सियासी पारा और चढ़ गया है। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की चर्चा है कि अर्चना सिंह के पास क्या-क्या सबूत हैं और वे कितना बड़ा खुलासा कर सकती हैं।
अभी तक दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया:
विधायक नागेन्द्र सिंह या भाजपा की ओर से इस आरोप पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला तेजी से गरमाता जा रहा है और स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट पर है।यह विवाद गुढ़ नगर पंचायत की राजनीति को नई दिशा दे सकता है और आगे बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।Rewa#rewa#rewanews#nagendrasingh


