*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 9 अगस्त को भोपाल में करेंगे तिरंगा यात्रा का शुभारंभ*
——————————————————
*- तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में आमजन होंगे शामिल*
भोपाल, 08/08/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह 9 अगस्त, रविवार को प्रातः 8 बजे भोपाल जिला द्वारा टीटी नगर स्टेडियम से आयोजित तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। तिरंगा यात्रा का न्यू मार्केट, रोशनपुरा सहित विभिन्न मार्गों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा पुनः टीटी नगर स्टेडियम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समाज के सभी वर्गों के लोग तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी


