More
    Homeप्रदेशRun For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0

    Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0

    भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट

     

    “Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, लगभग 6 हजार प्रतिभागियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

     

    भोपाल, 26 जुलाई 2026। नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित “Run For Life – नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” मैराथन का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल आयोजन किया गया। टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ हुई इस मैराथन में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

     

     

    आयोजन में ADG नार्कोटिक्स डी. श्रीनिवास वर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार, एडिशनल कमिश्नर श्रीमती मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, डीसीपी श्री अखिल पटेल, एडिशनल डीसीपी श्रीमति नीतूठाकुर, एडिशनल डीसीपी श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे, एडिशनल डीसीपी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं शहर के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं (एनजीओ), नगर रक्षा समिति के सदस्यों, खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों, पुलिसकर्मियो एवं आमजन सहित लगभग 6,000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

     

    मैराथन का आयोजन 2 किलोमीटर वॉकथॉन, 5 किलोमीटर रन एवं 10 किलोमीटर मैराथन श्रेणियों में किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनायाl सभी प्रतिभागियों को पुलिस कमिशनर श्री संजय कुमार ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाईl उपरांत पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार द्वारा सभी विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई l

     

    आयोजन में सहभागी सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, सामाजिक संगठनों, नागरिकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी नागरिकों से नशा मुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ भोपाल के निर्माण में निरंतर सहयोग करने की अपील की।

     

    *Run for Life विजेतागण:-*

     

    *10 किलोमीटर दौड़*

     

    👉🏻 45 वर्ष से अधिक उम्र में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान- श्री संजय कुमार पुलिस कमिश्नर भोपाल को मिला एवं द्वितीय स्थान पर – श्री भगवान सिंह रहे।

     

    👉🏻 45 वर्ष से कम महिला प्रथम स्थान- रमा यादव, द्वितीय शीतल रजतl

     

    👉🏻 45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग- प्रथम स्थान मंगल बघेल, द्वितीय स्थान उदय प्रताप तोमर l

     

     

    *5 किलोमीटर दौड़*

     

     

    👉🏻 45 वर्ष से अधिक महिला में प्रथम स्थान- श्रीमती मोनिका शुक्ला, एडिशनल कमिश्नर भोपालl

     

    👉🏻 45 वर्ष से अधिक पुरुष में प्रथम स्थान -राजेंद्र सिंह

     

     

    👉🏻 45 वर्ष से कम उम्र में महिला वर्ग में प्रथम स्थान निकिता मिश्रा, द्वितीय शकुंतला केवटl

     

    👉🏻45 वर्ष से कम पुरुष वर्ग में प्रथम सूरज लोधी एवं द्वितीय स्थान मोहित यादवl

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img