More
    Homeप्रदेशसफाई कर्मचारी ने प्रिसिंपल पर लगाया शोषण का आरोप

    सफाई कर्मचारी ने प्रिसिंपल पर लगाया शोषण का आरोप

    कटनी जिले के रीठी स्थित शासकीय संदीपनी स्कूल के प्राचार्य हेमराज कारपेंटर पर एक महिला सफाई कर्मचारी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्राचार्य पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने की लिखित शिकायत की है।

    पीड़िता का आरोप है कि मांग न मानने पर प्राचार्य उसे नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। अब पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

    थाने में सुनवाई नहीं हुई, SP के पास पहुंची पीड़िता

    पीड़िता ने बताया कि उसने सबसे पहले रीठी थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया था, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंची। महिला ने अपनी जीविका छिनने का डर जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    प्राचार्य ने आरोपों को बताया साजिश

    वहीं प्राचार्य हेमराज कारपेंटर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि कुछ राजनीतिक लोग पिछले एक वर्ष से उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं और यह शिकायत उन्हीं की साजिश का हिस्सा है। प्राचार्य ने प्रशासन से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    जांच कर रही पुलिस

    महिला कर्मचारी की शिकायत के बाद एसपी कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब स्कूल के अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज करने और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img