
// थाना निशात पुरा//
थाना निशातपुरा ने 9 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
शहर में अपराधों की रोकथाम एवं फरार वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री मयूर खण्डेलवाल , अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस ने मारपीट के मामले में 09 वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः–
कैफियत मामला इस प्रकार है कि दिनांक 02.02.2015 को फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी पिंकी पिता गौला उर्फ भोला पारदी के विरुद्ध मारपीट एवं गाली-गलौज करने के संबंध में अपराध क्रमांक 53/2015, धारा 325, 506, 294 IPC के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना उपरांत चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ प्रकरण क्रमांक RT No. 11746/2015 के रूप में विचाराधीन था। विचारण के दौरान आरोपी लगातार न्यायालय से अनुपस्थित रहा, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 18.02.2017 को आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।
पिछले 9 वर्षों से आरोपी अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था । थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का विवरण- पिंकी पिता गौला उर्फ भोला पारदी उम्र 23 साल निवासी रिंग गार्डन पारदी डेरा करोंद भोपाल
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक श्री मनोज पटवा, उनि कमलेश चौहान , प्रआर. चतर सिंह, आर.राजेन्द्र मीणा ,आर. मधुशुदन चौहान.आर. मंदीप जाट , आर. देवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही है।


