More
    Homeप्रदेशभोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही

    भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही

    भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन की बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है और आवाजाही रोक दी गई है।

    कार्रवाई के विरोध में देर रात पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कांग्रेस नेता धरने पर बैठे। एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया।

    रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेड़ा और मालीखेड़ी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी इस बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    देखें तस्वीरें…

    झुग्गियां हटाने के लिए बस्ती में पहुंचे अधिकारी।
    झुग्गियां हटाने के लिए बस्ती में पहुंचे अधिकारी।
    मौके पर वॉटर कैनन भी तैनात किया गया है।
    मौके पर वॉटर कैनन भी तैनात किया गया है।
    जो लोग ताले लगाकर चले गए थे, पुलिस उन्हें पकड़कर लाई है, ताकि घर खुलवाए जा सकें।
    जो लोग ताले लगाकर चले गए थे, पुलिस उन्हें पकड़कर लाई है, ताकि घर खुलवाए जा सकें।
    पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है।
    पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई है।
    कई आदिवासी घरों पर ताले लगे हैं।
    कई आदिवासी घरों पर ताले लगे हैं।
    भोपाल का मानस भवन। इसके पीछे हैं झुग्गियां।
    भोपाल का मानस भवन। इसके पीछे हैं झुग्गियां।
    कार्रवाई के विरोध में रहवासियों ने घरों के बाहर यह लिखा था।
    कार्रवाई के विरोध में रहवासियों ने घरों के बाहर यह लिखा था।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img