More
    Homeप्रदेशबीजेपी के प्रदर्शन में संविधान विरोधी पोस्टर लगा

    बीजेपी के प्रदर्शन में संविधान विरोधी पोस्टर लगा

    भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता भोपाल के रेड क्रॉस चौराहे प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दिल्ली में पीएम आवास पर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में हो रहा है। इस बीच बीजेपी की महिला कार्यकर्ता विवादित तख्तियां लेकर पहुंचीं। इसमें उद्दंड कांग्रेस के साथ संविधान के खिलाफ बात लिखी थी। जब बीजेपी के प्रवक्ता को पता चला तो उन्होंने इन तख्तियों को छिपा दिया।

    कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    वहीं, आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित आदिवासी छात्रावास में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे छात्रों से जुड़े मुद्दों और दिल्ली की घटना पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे।

    सपा भी रखेगी अपना पक्ष

    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने भी दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिए जाने के बाद सपा भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

    दिल्ली की घटना के बाद भोपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदर्शन कर रही है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपना पक्ष जनता के सामने रखेंगी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img