More
    Homeप्रदेशपुण्य स्मरण पर मानव सेवा का अनूठा संकल्प: स्व. डॉ. विजय नेमा...

    पुण्य स्मरण पर मानव सेवा का अनूठा संकल्प: स्व. डॉ. विजय नेमा की स्मृति में 3000 लोगों को कराया गया भोजन वितरण

    पुण्य स्मरण पर मानव सेवा का अनूठा संकल्प: स्व. डॉ. विजय नेमा की स्मृति में 3000 लोगों को कराया गया भोजन वितरण

     

    भोपाल। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवा, मानवता और सेवा-संस्कारों की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय डॉ. विजय नेमा के पुण्य स्मरण पर विशाल भोजन (खिचड़ी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित नेमा होम्यो हॉल के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्य में लगभग 3,000 जरूरतमंद लोगों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।

     

    स्व. डॉ. विजय नेमा शहर में राम-नाम पत्रिकाओं के व्यापक वितरण तथा होम्योपैथिक चिकित्सा एवं औषधि सेवा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विशेष रूप से स्मरण किए जाते हैं। उनके इन्हीं सेवा-संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए उनके सुपुत्र डॉ. शिवम् नेमा, प्रमोद नेमा एवं समस्त नेमा परिवार ने यह पुण्य आयोजन संपन्न कराया।

     

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल , भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविन्द गोयल, वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेश शर्मा, जनसंवेदना संस्था के श्री राधेश्याम अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी प्रमोद नेमा, वरिष्ठ उद्योगपति श्री धर्मेन्द्र खण्डेलवाल, श्री संजीव, श्री जीतू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     

    अपने संबोधन में अतिथियों ने स्व. डॉ. विजय नेमा के समाजहित में किए गए कार्यों, उनकी सेवा भावना, सरल व्यक्तित्व एवं जनकल्याण के प्रति समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेमा परिवार द्वारा सेवा की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना स्व. डॉ. विजय नेमा के आदर्शों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

     

    कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता कर स्व. डॉ. विजय नेमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img