
*🙏2अगस्त 2026*
*(कृष्ण -सुदामा)*
*फ्रेंडशिप-डे विशेष*
*🌹जय श्री महाकाल🌹*
*परमात्मा का अनमोल उपहार है मित्रता का अटूट बंधन*
*सच्चा मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, हर सुख-दुख में बनता है संबल*
*फ्रेंडशिप डे केवल मित्रता का उत्सव नहीं, बल्कि परमात्मा द्वारा मानव जीवन को दिया गया एक ऐसा अटूट बंधन है जिसकी कोई सीमित परिभाषा नहीं हो सकती। सच्ची मित्रता स्वार्थ नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम, सम्मान और समर्पण पर आधारित होती है। कठिन समय में जो बिना किसी अपेक्षा के साथ खड़ा रहे, वही वास्तविक मित्र कहलाता है।*
*धन-संपत्ति क्षणिक हो सकती है, लेकिन सच्चे मित्र जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।*
*फ्रेंडशिप डे हमें रिश्तों को सहेजने, एक-दूसरे का सम्मान करने और मानवता, प्रेम तथा सहयोग की भावना को मजबूत बनाने का संदेश देता है। यही मित्रता समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है।*
*आपका मित्र-पत्रकार बीके इंजी.नरेश बाथम, mp1news Bhopal,9406564449*


