More
    Homeप्रदेशथाना पिपलानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्काल किया...

    थाना पिपलानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार

    थाना पिपलानी

     

    *थाना पिपलानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को तत्काल किया गिरफ्तार*

     

    निरंतर जन संवाद से मिली हत्या के प्रयास की सूचना आरोपी रंगे हाथ पकडे गए

     

    • आनंदनगर के सघन आवादी वाले क्षेत्र मे दौ सगे भाई और बहन ने मिलकर किया था हमला ।

    • हमले के बाद से पीडित हीरेश हो गया था बैहोश ।

    • हमले के तत्काल वाद लोगो कि सूचना पर घटना के दौरान ही आरोपीगणो को घेरावंदी कर पकडा

    • एक्टिवा चालक महिला को ओवर टैक करने के कारण हुआ था विवाद ।

     

    पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री विकास शाहवाल, एडिशनल डीसीपी जोन-2 श्रीमती मिनी शुक्ला एवं एसीपी गोविंदपुरा श्रीमती अदिति बी. सक्सेना के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी पिपलानी निरीक्षक चंद्रिका सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए ।

     

    घटना एवं कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण – दिनांक:- 25.07.2026 को सुनील साहू ने रिपोर्ट किया कि रत्गारिगी चौराहे पर था वही पर आटो वाला राहुल, प्रशांत और उसकी बहन, बालबिहार आनंद नगर की परिचित पूजा सेन से आपस में बहस बाजी कर रहे थे, तब मैने और हीरेश ने समझा कर बहस बाजी खत्म करवा दी । इसके बाद मैं और हीरेश बघेल, आनंद नगर बिजली कालोनी की घाटी के पास आकर खडे हुये तभी सवारी आटो से राहुल, प्रशांत और एक लडकी मेरे पास आकर रूके । मैने बोला अब क्या हो गया । मेरे इतना बोलते ही तीनो लोगो ने माँ बहन की गंदी गंदी गालियाँ देना शुरू कर दिया और राहुल और प्रशांत ने आटो से डंडा अलग अलग निकाला, और हीरेश को बिना कुछ पूछे लात घूंसो से मारना शुरू कर दिया और जमीन पर पटक दिया, जमीन पर पटकने के बाद राहुल और प्रशांत ने जान से खत्म कर देने की नीयत से सर में डंडा मारा जिससे हीरेश के सर से खून बहने लगा, खून बहता देख । राहुल और प्रशांत के साथ आई लडकी ने आटो से एक और डंडा निकाला और नीचे पडे हुये हीरेश के पैरों पर और छाती पर मारा जिससे हीरेश लुहलुहान हो गया । तभी मैने जोर से बचाने के लिए आस पास के ठेले वालों को बुलाया और बीच बचाव किया, प्रशांत, राहुल और उसकी बहन बोले कि भीड ने आज बचा लिया, दुबारा तुझे जान से मार डालेंगे ।

     

    जप्त सामग्री का विवरण

    1.तीन डंण्डे

    2.आटो क्र MP04JY1982

    गिरफ्तार आरोपी

    1. प्रशांत ठाकुर पिता दशरथ सिंह ठाकुर, उम्र 35 साल नि-टावर के पास, छावनी झुग्गी, झिरिया खेडा रोड, बिलखिरिया भोपाल

    2. राहुल ठाकुर पिता दशरथ सिंह ठाकुर, उम्र 32 साल निवासी-टावर के पास, छावनी झुग्गी, झिरिया खेडा रोड विलखिरिया

    3. पिंकी पति निकलेष सोलंकी उम्र 33 साल निवासी-टावर के पास, छावनी झुग्गी, झिरिया खेडा रोड, बिलखिरिया भोपाल

     

    सराहनीय भूमिका

    1. निरीक्षक चंद्रिका सिंह यादव, थाना प्रभारी 2. उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी (चौकी प्रभारी)

    2. सहायक उपनिरीक्षक अजय बाजपेयी 4.प्रआर सफरूल्ला प्रआर हरिवक्रष्ण वैरागी आर जितेन्द्र उच्चारिया 6.आर आशीष 7आर रेखा 8 आरक्षक मोहर 9. आर शिवा 10 आर अंकित महिला गीता आर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img