आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधारों ने देश के युवाओं की प्रतिभा को नई उड़ान देने का कार्य किया है। निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहन मिलने से आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष जगत में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
इसी क्रम में यह मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र रैगांव के ग्राम कोठरा के प्रतिभाशाली युवा श्री रत्नेंद्र सिंह ने निजी भारतीय अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस के महत्वाकांक्षी विक्रम-1 रॉकेट मिशन में महत्वपूर्ण योगदान देकर न केवल रैगांव विधानसभा और सतना जिले, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।
श्री रत्नेंद्र सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा के बल पर हमारे ग्रामीण अंचलों के युवा भी देश के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर श्री रत्नेंद्र सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। विश्वास है कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे तथा हमारे क्षेत्र का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।
प्रतिमा बागड़ी द्वारा


