More
    Homeराजनीतिखर्च का ब्यौरा नहीं दिया फिर भी लड़ सकेंगे चुनाव

    खर्च का ब्यौरा नहीं दिया फिर भी लड़ सकेंगे चुनाव

    मध्य प्रदेश में चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने 28 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया है। 2022 में हुए नगर निकाय चुनाव में इन उम्मीदवारों ने पार्षद पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि, इनमें से 12 ही अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। जबकि 16 को एक साल के लिए अयोग्य घोषित किया है, ऐसे में वे अगला चुनाव लड़ सकेंगे।

    राज्य निर्वाचन आयोग की अलग-अलग सुनवाई में विदिशा जिले की नगरपालिका विदिशा, नगरपालिका गंजबासौदा, नगर परिषद लटेरी और नगर परिषद कुरवाई में 2022 में चुनाव लड़ने वाले 28 उम्मीदवारों के मामले में अयोग्यता के आदेश जारी किए हैं।

    28 अप्रैल को जारी अयोग्यता आदेशों में इन्हें आयोग की सूचना के बाद भी सुनवाई में हाजिर नहीं होने और नोटिस के बाद भी चुनाव खर्च का ब्यौरा न देने पर नगर पालिक निगम और नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के आधार पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

    बता दें, आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2027 में होने वाले हैं।

    सभी को अगस्त 2022 तक देना था हिसाब

    आयोग के सचिव दीपक सिंह के जारी अलग-अलग आदेशों में कहा है कि चुनाव खत्म होने के बाद अगस्त 2022 तक इन उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का हिसाब देना था। इसके लिए नोटिस देकर जानकारी मांगी गई लेकिन ब्यौरा नहीं दिया गया। इसलिए इन्हें नगर निगम, नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत चुनाव लड़ने के लिए अपात्र घोषित किया जाता है।

    ये उम्मीदवार दो साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    निकाय वार्ड प्रत्याशी
    विदिशा नगर पालिका 3 रोहित मोहन सिंह घेंघट
    गंजबासौदा नगरपालिका 3 अमित पाल
    गंजबासौदा नगरपालिका 5 रामराज
    गंजबासौदा नगरपालिका 8 सीमा बहिनजी
    गंजबासौदा नगरपालिका 10 कोमल प्रसाद अहिरवार
    गंजबासौदा नगरपालिका 22 चंद्र प्रकाश
    नगर परिषद लटेरी 2 नारान सहरिया
    नगर परिषद लटेरी 2 सरोजबाई सहरिया
    नगर परिषद लटेरी 5 गीतादेवी अहिरवार
    नगर परिषद कुरवाई 3 सरोज राकेश सप्रे
    नगर परिषद कुरवाई 13 मेघा अंकित शर्मा
    नगर परिषद कुरवाई 14 अबरार कुरैशी

    इनके एक साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

    निकाय वार्ड प्रत्याशी
    विदिशा नगरपालिका 12 धीरज सोनी
    विदिशा नगरपालिका 12 राहुल रत्नाकर
    गंजबासौदा नगरपालिका 22 संजीव शर्मा
    नगर परिषद लटेरी 3 नीतू नरेश सक्सेना
    नगर परिषद कुरवाई 1 रोशन जहां मजाज मोहम्मद
    नगर परिषद कुरवाई 3 कमलाबाई बनवारी बागड़ी
    नगर परिषद कुरवाई 3 नीतू अहिरवार
    नगर परिषद कुरवाई 4 इदरीश खां
    नगर परिषद कुरवाई 8 मंजू वेद प्रकाश तिवारी
    नगर परिषद कुरवाई 8 मालती जैन
    नगर परिषद कुरवाई 8 ब्रजेश छोटे
    नगर परिषद कुरवाई 8 रीना मांझी
    नगर परिषद कुरवाई 11 मुस्लिम खान
    नगर परिषद कुरवाई 13 सपना शर्मा बबली दीदी
    नगर परिषद कुरवाई 15 निर्मला बाबूलाल अहिरवार
    नगर परिषद कुरवाई 5 इदरीश खां

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img