More
    Homeदेशनेताओं की परीक्षा लेगी बीजेपी

    नेताओं की परीक्षा लेगी बीजेपी

    एमपी में एक तरफ बीजेपी सत्ता और संगठन में नियुक्तियों की तैयारी में लगी है। दूसरी तरफ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर पार्टी की रीति-नीति, इतिहास से लेकर वर्तमान के दौर की चुनौतियां, तकनीक में दक्ष बनाने में जुटी है। इस महीने में होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने वाले नेताओं को अब परीक्षा भी देनी होगी।

    नीट-यूपीएससी की तरह मोबाइल रहेगा बैन जिला प्रशिक्षण वर्गों में शामिल होने वाले नेताओं के मोबाइल नीट-यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह पहले ही जमा करा लिए जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर एक मोबाइल काउंटर बना होगा। जहां एक टोकन नंबर देकर मोबाइल जमा करा लिया जाएगा।

    ट्रेनिंग के बाद होगी परीक्षा प्रशिक्षण वर्ग के बाद नेताओं को पोस्ट टेस्ट देना होगा। यानी प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने क्या सीखा, उनको क्या जानकारी मिली, उन्हें किस सत्र में बताई गई कौन सी बात याद रही। प्रशिक्षण के बाद होने वाली परीक्षा में प्रशिक्षण में बताई गई जानकारी से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img