भोपाल : शुक्रवार, मई 1, 2026, 15:40 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ जी के प्राकट्योत्सव की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ की योग, साधना और आत्मानुशासन की शिक्षाएं समाज को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उनके आदर्श हम सभी को संयम, सेवा और समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।


