More
    Homeप्रदेश26 सेकंड में युवक पर 50-60 बार लाठियां बरसाईं

    26 सेकंड में युवक पर 50-60 बार लाठियां बरसाईं

    मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर जमकर पीटा। वायरल वीडियो में 6-7 बदमाश पीटते नजर आ रहे हैं। 26 सेकंड के वीडियो में युवक पर लाठी-डंडे से 50 से 60 बार वार किए गए हैं। युवक चीखता-चिल्लाता रहा। भैरवगढ़ पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

    जानकारी के मुताबिक, वारदात पिपलियाहाना गांव की बताई जा रही है। पीड़ित संदीप कुमावत (29) शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। रुपए के लेनदेन और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई है। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

    वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…

    खेत में घेरकर एक युवक को 6-7 युवक पीट रहे।
    खेत में घेरकर एक युवक को 6-7 युवक पीट रहे।
    आरोपी पीटते रहे और युवक चीखता-चिल्लाता रहा।
    आरोपी पीटते रहे और युवक चीखता-चिल्लाता रहा।
    26 सेकंड में 50-60 बार लाठियों से वार।
    26 सेकंड में 50-60 बार लाठियों से वार।

    शराब पीने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए

    संदीप ने पुलिस को बताया- कुछ समय पहले अर्जुन और लखन के बीच हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था। इसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश में ग्राम ढाबला धुता में भैरू महाराज मंदिर के पास लखन, रूपेश, बंटी, कुलदीप और धर्मेंद्र ने अपने साथियों के साथ उसे रोक लिया।

    आरोप है कि बदमाशों ने संदीप से शराब पीने के लिए 5 हजार रुपए मांगे, लेकिन उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। करीब छह महीने पहले आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। वीडियो में आरोपी युवक को जमीन पर गिराकर लगातार पीटते नजर आ रहे हैं।

    पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहा युवक

    बताया गया कि मारपीट में संदीप को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह करीब पांच दिन तक भर्ती रहा। घटना के बाद से युवक के घर से गायब होने की भी जानकारी सामने आई है।

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

    एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 11 मई की वारदात है। संदीप कुमावत की का शिकायत पर पुलिस ने रात करीब 9 बजे आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस ने 6 को नामजद आरोपी बनाया है। इनमें लखन, रूपेश, बंटी, कुलदीप, धर्मेंद्र और अर्जुन शामिल हैं।

    पुराने लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भैरवगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    कांग्रेस बोली- ‘ढाबा गैंग’ के नाम से करीब 12 युवक एक्टिव

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक कांग्रेस नेता ने इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ढाबा गैंग’ के नाम से सक्रिय करीब 12 युवक ढाबला फंटा स्थित ढाबों पर बैठकर लोगों को डराने-धमकाने, हफ्तावसूली और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

    कांग्रेस नेता हेमंत सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि, आरोपियों ने खुद ने वीडियो वायरल किया था। दरअसल वे किसी और युवक को ये वीडियो भेजकर उसकी इसी तरह पिटाई करने की धमकी दे रहे थे। वहीं से वीडियो वायरल हो गया। पिटाई के बाद से ही वो घर पर नहीं आया है। 11 दिन से लापता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img