More
    Homeप्रदेशभोपाल के जाटखेड़ी में परिवारों को हटाने का विरोध

    भोपाल के जाटखेड़ी में परिवारों को हटाने का विरोध

    भोपाल के जाटखेड़ी में 20 से अधिक मकानों को तोड़े जाने का विरोध हो रहा है। इन परिवारों को प्रशासन ने नोटिस थमाए हैं, जबकि कांग्रेस इस मुद्दे पर परिवारों के स्थायी पुर्नवास की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने कहा कि स्थायी पुर्नवास न होने पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

    उन्होंने बताया कि जाटखेड़ी में 20 से 30 साल पुरानी बस्ती है। यानी, परिवार इतने सालों से यहां रह रहे हैं। अब उन्हें अचानक बेदखल करने के नोटिस दिए गए। कुछ मकान तोड़ दिए गए हैं, लेकिन परिवारों को स्थायी तरीके से पुर्नवास नहीं किया गया। यदि जल्द ही स्थायी पुर्नवास नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर मौके पर जाकर विरोध दर्ज कराया है। अफसरों से भी बात की है। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनुज निकेश चौहान, जिलाध्यक्ष रोहित राजपूत भी मौजूद थे।

    जाटखेड़ी में तोड़े गए मकान।
    जाटखेड़ी में तोड़े गए मकान।

    परिवारों के ऊपर से अचानक छत छिन ली गई

    उन्होंने बताया, जिन गरीब परिवारों के पास पहले से ही सीमित संसाधन हैं, उनके सिर से अचानक छत छिन लेना बेहद निंदनीय है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस तरह बेघर करना किसी भी संवेदनशील शासन-प्रशासन के लिए शर्मनाक स्थिति है। विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ना स्वीकार नहीं किया जा सकता। सड़क निर्माण के चलते मकान हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

    परिवारों को हटाने का लगातार विरोध किया जा रहा है।
    परिवारों को हटाने का लगातार विरोध किया जा रहा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img