भोपाल : शुक्रवार, मई 1, 2026, 15:14 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और आध्यात्मिक धरोहर से सम्पन्न गुजरात, विकास और नवाचार का सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है।


