प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


