More
    Homeप्रदेशसीएमएचओ के निरीक्षण में ओपीडी से अनुपस्थित मिले स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को नोटिस,...

    सीएमएचओ के निरीक्षण में ओपीडी से अनुपस्थित मिले स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को नोटिस, बिना अनुमति नहीं मिलेगा वेतन

    सीएमएचओ के निरीक्षण में ओपीडी से अनुपस्थित मिले स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को नोटिस, बिना अनुमति नहीं मिलेगा वेतन

     

    भोपाल सीएमएचओ ने शुक्रवार को भोपाल की अलग – अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में पहुंचकर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में चिकित्सा विशेषज्ञों के ओपीडी से अनुपस्थित मिलने पर वेतन कटौती सहित शो कॉज नोटिस दिया गया है।

     

    निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुगलिया हाट और कुराना बंद पाए जाने पर यहां पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को 7 दिन का वेतन कटौती का नोटिस दिया गया है। इस दौरान ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस पर आयोजित टीकाकरण सत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और पोषण सेवाओं की जानकारी ली गई।

     

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति पटेल और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन को कर्तव्य स्थल से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का नोटिस दिया गया है। साथ ही बिना अनुमति के वेतन जारी न करने के निर्देश दिये गए हैं।

     

    CM Madhya Pradesh

    Jansampark Madhya Pradesh

    #Bhopal

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img