More
    Homeप्रदेश*नगर परिषद नारायणगढ़ का नाम सुदर्शन रखा जाएगा - उप मुख्यमंत्री श्री...

    *नगर परिषद नारायणगढ़ का नाम सुदर्शन रखा जाएगा – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा*

    महावीर अग्रवाल
    मंदसौर 12 मई ;अभी तक ;   उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 1 करोड़ की लागत से निर्मित नगर परिषद नारायणगढ़ के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण, 50 लाख की मल्हारगढ़ रोड़ डिवाईडर एवं सेंट्रल लाईटिंग का लोकार्पण, 12 लाख रुपए की अमृत 2.0 अंतर्गत ग्रीन पार्क का विकास कार्य, 21 लाख की रोड़ श्मशान घाट बाऊण्ड्रीवाल, शेड निर्माण, पेवर ब्लॉक, श्रद्धांजलि हाल, शवदाह रोड का लोकार्पण किया। गांव खजूरी गोड में 49.14 लाख रु से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकापर्ण किया।
                               इस दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, श्री राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार एवं आम नागरिक मौजूद थे।
    लोकार्पण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि नगर परिषद भवन का नाम सुदर्शन नाम रखा जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नगर परिषद का भवन बहुत ही बढ़िया बनाया है। यहां आने वाले लोगों का काम अच्छे से करें एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार करें। मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत को सिंचाई के लिए पानी एवं हर गांव में पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। सरकार द्वारा एक नहीं अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है।
    उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने खजूरी गोड़ में अस्पताल के लिए जमीन दान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि  खजूरी गोड़ में मांगलिक भवन बना दिया जाएगा। सरकार ने गांधी सागर का पानी खेतों में लाने का काम किया है। जिस पर लगातार काम चल रहा है। जिससे अब किसान 1 साल में तीन बार फसल ले सकेंगे। एक समय था जब किसान सिंचाई और बिजली के लिए तरसता था लेकिन अब बिजली 24 घंटे मिल रही है। सिंचाई के लिए बड़ी-बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं बन रही है। सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई। जिसने गरीब व्यक्ति की संकट के समय मदद की है। लोगों को जीवन दान दिया है। जिसमें हर परिवार को एक साल में 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। अब कोई भी गरीब व्यक्ति बिना इलाज के नहीं मरेगा। सरकार ने गैस कनेक्शन, शौचालय की व्यवस्था, किसान सम्मन निधि, बिना ब्याज के ऋण, लाडली बहना योजना, संबल जैसी अनेक योजनाएं चलाई है।
    सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि हमारा देश आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। आज भारत की पूरी दुनिया में ख्याति है। आज पूरा विश्व आस भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है और यह सब सरकार की दिनरात मेहनत और विकास के कारण संभव हुआ है। हर खेत को पानी, सरकार द्वारा राशन, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड जैसी अनेक योजनाएं चलाई।
    राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आज खजूरी गोड़ में जो अस्पताल का लोकार्पण हुआ है। पहले ऐसे अस्पताल का लोकार्पण जिला स्तर पर होता था, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अस्पताल की सुविधा मिलने लगी है। जिससे ग्रामीण जनों को इलाज का लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सभी वंचित लोगों के पक्के मकान दिए जायेगे। कोई भी गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा।
    सुवासरा विधायक श्री हरदीप सिंह डंग
    ने कहा कि, सरकार ने किसानों को मजबूत करने का काम किया है। सरकार द्वारा किसानों को पानी की व्यवस्था की गई। सड़कों का जाल बिछाया। सरकार द्वारा किसानों को खेतों के लिए बिजली की व्यवस्था की।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img