उज्जैन में बड़ा धर्मगुरु विवाद, रेप केस दर्ज होते ही महामंडलेश्वर आश्रम छोड़कर फरार।
दादू आश्रम के ज्ञानदास महाराज पर रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज।
एफआईआर की भनक लगते ही देर रात आश्रम से निकल गए महाराज।
शिष्य का दावा- सीने में दर्द उठा, इलाज कराने अस्पताल गए हैं।
किस अस्पताल में भर्ती हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
महिला ने गुरु पूर्णिमा-2025 के दौरान आश्रम में रेप का आरोप लगाया।
विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप।
आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की शिकायत भी दर्ज।
महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी शिकायत भेजी।
पुलिस ने कहा- आरोपी की तलाश जारी, गिरफ्तारी के प्रयास तेज।


