CP श्री संजय कुमार द्वारा कोरल कासा कॉलोनी थाना #निशांतपुरा में नागरिकों से #जनसंवाद किया गया उनके द्वारा निम्न बातें बताई:
🔹 किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराया जाए।
🔹 मोबाइल चोरी एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई एवं निगरानी बढ़ाई जाए।
🔹जबरन वसूली एवं अड़बाजी की शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
🔹किराए पर रहने वाले छात्रों द्वारा कॉलोनी में की जाने वाली अनुचित गतिविधियों पर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए।
🔹 आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभाग से समन्वय कर कार्रवाई की जाए।
🔹 दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने एवं धूम्रपान करने की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
🔹 मुख्य मार्ग से कॉलोनी की ओर आते है जहां अंधेरा रहता है, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि अंधेरे की समस्या दूर हो।
🔹 करोंद चौराहे पर हाथ ठेलों एवं अन्य वाहनों के कारण होने वाले यातायात जाम की समस्या का समाधान कर मार्ग को सुगम बनाया जाए।
🔹क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाकर असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।
उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए।
🔹 CP द्वारा नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई साथ ही साइबर अपराधों से बचाव,सुरक्षित डिजिटल लेनदेन,ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
🔹 CP द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया।
🔹सीपी द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे #nashesedoorihaizaruri2_0 अभियान के माध्यम से मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी मोबाईल नम्बर-7587648330, 1933 पर पुलिस को देने की अपील की गई,ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।


