More
    Homeप्रदेशभोपाल में आधी रात उपद्रव: पत्रकार की कार समेत कई वाहनों के...

    भोपाल में आधी रात उपद्रव: पत्रकार की कार समेत कई वाहनों के कांच फोड़े, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

    *भोपाल में आधी रात उपद्रव: पत्रकार की कार समेत कई वाहनों के कांच फोड़े, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश*

     

    भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर में शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने पत्थरों से वाहनों के कांच फोड़कर कॉलोनी में दहशत फैला दी। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

     

    तोड़फोड़ की इस घटना में पत्रकार सन्तोष कुमार की कार भी बदमाशों का निशाना बनी। उनकी कार के कांच भी पत्थरों से फोड़ दिए गए। इसके अलावा कॉलोनी में खड़े अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

     

    पत्रकार सन्तोष कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे घर के बाहर लगातार तेज आवाजें सुनाई देने पर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो उनकी कार सहित कॉलोनी में खड़े कई वाहनों के कांच टूटे हुए थे। उन्होंने तत्काल आसपास के रहवासियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

     

    घटना के तुरंत बाद पत्रकार सन्तोष कुमार ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे तथा डीसीपी जोन-2 विकास सहवाल को फोन कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

     

    स्थानीय रहवासियों का कहना है कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लहारपुर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। आए दिन चोरी, तोड़फोड़ और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आती रहती हैं जिससे कॉलोनी में लगातार डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

     

    *पीड़ित पत्रकार का मोबाइल नम्बर : 9755618891*

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img