क्राइम ब्रांच भोपाल
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही: अवैध देसी पिस्टल के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट के 8 प्रकरण में 16 आरोपियों से 07 पिस्टल, 02 राइफल, 01 देशी कट्टा, 08 जिंदा कारतूस, 03 मोबाईल एवं 01 कार जप्त की।
आरोपी के कब्जे से 01अवैध देशी पिस्टल बरामद।
आरोपी किसी गंभीर अपराध की योजना बनाते हुए धर-दबोचा गया ।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट-शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्रीशैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराधश्री चन्द्रभान सिंह चढार श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध हथियारो तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था।
क्राइम ब्रांच भोपाल- भोपाल पुलिस आयुक्त के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध) के कुशल मार्गदर्शन में, शहर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्यवाही का विवरण यह है कि पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष नगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध युवक, जिसने आसमानी रंग की जींस और हरे रंग की फुल बांह की शर्ट पहन रखी है, अवैध देसी पिस्टल लेकर किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस संवेदनशील सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की और संदिग्ध को धर दबोचा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कान्हा सेन, पिता तेज सिंह सेन (19 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी, गंज बासौदा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई, जिसके लिए उसके पास कोई वैध शस्त्र लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने अवैध हथियार को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी कान्हा सेन के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(A) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है, जिससे शहर में होने वाली एक संभावित गंभीर आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नामपताआरोपी व्यसाय
01 कान्हा सेन पिता तेज सिंह सेन उम्र 19 साल पता रेलवे कॉलोनी गंज बासौदा मोबाइल नंबर 7415065978 सफाईकर्मी
जप्त मशरुका
सराहनीय भूमिका – उनि सूरज रंधावा, प्रआर देवेन्द्र सिंह, आर लक्ष्मण,आर अनिल दांगी, आर रोहित यादव, आर घनश्याम चंद्रावत,आर विवेक नामदेव


