क्राइम ब्रांच भोपाल
अवैध हथियारो की तस्करी करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल तथा एक जिन्दा राउन्ड बरामद ।
क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट के 9 प्रकरण में 17 आरोपियों से 09 पिस्टल, 02 राइफल, 02 देशी कट्टा, 09 जिंदा कारतूस, 03 मोबाईल एवं 01 कार जप्त की ।
❖ क्राइम ब्रांच भोपाल की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
❖ क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर आरोपी शेख फैजान को गिरफ्तार किया ।
❖ आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद ।
❖ आरोपी किसी घटना करने की फिराक में रखे था अवैध हथियार ।
❖ जप्त पिस्टल एवं कारतूस को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया ।
❖ आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं सप्लायर के संबंध में पूछताछ जारी ।
❖ आरोपी के विरूद्ध धारा 25 (1-A)आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
क्राइम ब्रांच भोपाल प्रेस नोट- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध हथियार तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।
क्राइम ब्रांच भोपाल भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध हथियार रखने, खरीद-फरोख्त करने एवं अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम वारंटियों की तलाश एवं अवैध फायर आर्म्स रखने वाले व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जनसंवेदना कार्यालय के पास जेल पहाड़ी रोड, थाना जहाँगीराबाद क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से पिस्टल लेकर खड़ा है तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँची तथा स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की गई। मौके पर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेख फैजान पिता शेख अब्बास, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी के पीछे, थाना जहाँगीराबाद, भोपाल बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कमर में छिपाकर रखा हुआ एक अवैध पिस्टल तथा पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी से उक्त हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी द्वारा बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध रूप से घातक हथियार रखने की पुष्टि होने पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही हथियार एवं कारतूस को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी शेख फैजान का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में धारा 25(1-A) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत, सप्लायर एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी उक्त हथियार का उपयोग किसी आपराधिक गतिविधि में करने वाला था अथवा नहीं। क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:-
क्र नाम पता आरोपी शैक्षणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
01 शेख फैजान पिता शेख अब्बास, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी के पीछे, थाना जहाँगीराबाद, भोपाल बताया। 8 वी अप.क्र 327/15 धारा 294,323,452,506,34 भादवि थाना जहाँगीराबाद
अप.क्र 707/21 धारा 13 जुआ एक्ट थाना जहाँगीराबाद
अप.क्र 708/21 धारा 13 जुआ एक्ट थाना जहाँगीराबाद
अप.क्र 736/21 धारा 4क सट्टा थाना जहाँगीराबाद
अप.क्र 683/21 धारा 4क सट्टा थाना जहाँगीराबाद
अप.क्र 379/24 धारा 13 जुआ थाना गौतम नगर
अप.क्र 85/26 धारा 25 (1-A)आर्म्स एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
सराहनीय भूमिका -उनि इरशाद अंसारी,सउनि सादिक खान,प्रआर नारायण मीणा,प्रआर मुकेश सिंह,प्रआर विश्वजीत भार्गव,प्रआर मुजफ्फर अली, आर प्रदीप गेहलोत,आर मुकेश शर्मा,आर मनीष कौरव ।


