More
    Homeअपराधशादी के बहाने ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार

    शादी के बहाने ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार

    थाना शाहजहांनाबाद
    भोपाल

    शादी के बहाने ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार

    पीडिता को बदनाम करने के बहाने मांगे थे 3 लाख रूपये

    आरोपी पीडितो को बदनाम करने की दे रहे थे धमकी

    भोपाल शहर में महिला/बालिका संबंधी पंजीबद्ध मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में एवं पुलिस उपायुक्त जोन 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग शाहजहाँनाबाद श्री अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद, भोपाल एवं उनकी टीम द्वारा दिल्ली से आरोपियो की गिरफ्तारी करने सफलता अर्जित की हैं।

    घटना का संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 18.05.2026 को आवेदिका प्रमिला (परिवर्तित नाम) निवासी संजय नगर शाहजहानाबाद भोपाल ने अनावेदक अभिषेक गुप्ता के विरूद्ध अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं वीडियो वायरल करने से रोकने के नाम पर अङीबाजी कर 3 लाख रुपये की मांग करने एवं जान से मारने की धमकी देने संबंध में पेश किया आवेदिका द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर पृथम दृष्टया मामला धारा 77,78(2),79,308(1),351(4) भा.न्या.सं. 66,66(E),67(A)आई.टी.एक्ट का पाए जाने से अपराध क्रमांक 266/26 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    पुलिस कार्यवाही का विवरण– मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को तकनीकी पुष्टिप्रद जानकारी के आधार रवाना किया गया जिसके परिणाम स्वरूप मामले मे आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता पिता राजेन्द्र शाह उम्र 19 वर्ष निवासी मधुवनी अपार्टमेन्ट इन्कलेव लुधियाना पंजाब एवं रंजू बाई पिता राजेन्द्र शाह उम्र 53 वर्ष निवासी मधुवनी इनक्लेव लुधियाना पंजाब को लुधियाना स्टेशन से विधिनुसार कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। मामले मे आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर घटना के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

    भूमिका –वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान, उनि.माधव सिंह परिहार, आरक्षक 3639 रिंका, महिला आरक्षक 4008 वंदना भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img