More
    Homeअपराधभोपाल में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

    भोपाल में महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

    भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह उसकी बॉडी घर के एक कमरे में फंदे पर लटकी मिली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    डोली कुमारी पति रंजीत कुशवाह (28) निवासी कैलाश नगर सेमरा इंडस्ट्रीयल एरिया की फैक्ट्री में जॉब करती थी। महिला का पति ऑटो चालक है। पति ने घर में गाए पाल रखी हैं। जिसका दूध हर सुबह निकालती थीं। सोमवार (आज) सुबह करीब 6 बजे सास ने डोली को दूध निकालने के लिए उठाना चाहा।

    दुपट्‌टे का फंदा बनाकर दी जान

    वह अपने कमरे में नहीं थी, दूसरे कमरे में चेक किया तो डोली का शव दुपट्‌टे के बने फंदे पर लटका दिखाई दिया। पति ने तत्काल पत्नी के शव को फंदे से उतारा। हालांकि उसकी सांसे नहीं चल रही थीं। तब उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

    पति बोला- सुपरवाईजर के साथ घूमने गई थी

    मृतका के पति रंजीत कुशवाह ने बताया कि डोली जिस फैक्ट्री में काम करती थी, वहां के एक सुपरवाइजर के साथ दो दिन पहले घूमने गई थी। इसी जानाकरी मिलने के बाद मैने उसे फटकार लगाई थी। हालांकि उसे मारा पीटा नहीं था और माफ कर दिया था। इसके बाद भी पत्नी ने फांसी लगा ली। मेरे दो बच्चे बेटा-बेटी को अकेला छोड़ गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img