मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले पत्रकार सुरक्षा की मांग करते हुए 2000 पत्रकारों ने शहर में रैली निकाली। समन्वय भवन में हुआ मुख्य कार्यक्रम जनसभा के बाद विशाल रैली निकाली गई उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला हुए शामिल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। सलभ भदोरिया के साथ लिफ्ट हादसे में घायल हुए रिजवान अहमद सिद्दीकी, एवं दिलीप भदोरिया ने मंच की शोभा बढ़ाई। कई वर्षों से पत्रकारों के हितों की लड़ाई संगठन कर रहा है। कार्यक्रम बहुत ही भव्य रहा। सैकड़ो पत्रकार राजधानी की भोपाल में सड़कों पर दिखाई दिए।


