More
    Homeप्रदेशभोपाल: बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

    भोपाल: बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

    भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर रविवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। घायल महिला को आरोपी चालक ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार तड़के वृद्धा की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक पार्वती सिंह ठाकुर पति चांद सिंह ठाकुर (77) बांणगंगा प्रताप नगर की रहने वाली थीं। वह दवा लेने के लिए रविवार रात को करीब नौ बजे पैदल घर से पॉलीटेक्निक तक पहुंची। एक मेडिकल स्टोर से ब्लड प्रेशर और सिर दर्द की दवा लेकर लौट रही थीं।

    तभी पॉलीटेक्निक चौराहा पर उन्हें बाइक नंबर Mpo4 VD 3745 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला को गंभीर चोट आई। बेसुध हालत में आरोपी चालक ने ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    दामाद बोला आरोपी ने खुद को बताया होमगार्ड जवान

    मृतका के दामाद भंवरलाल सोलंकी ने बताया कि आरोपी बाइक चालक ही घायल सास को लेकर स्मार्ट सिटी अस्पताल पहुंचा। जहां उसने सास को भर्ती कराया और चला गया। आरोपी ने स्वयं को होमगार्ड का जवान बताया था। उसकी बाइक का नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img