पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से बड़ा उलटफेर सामने आया है। तमिलनाडु में महज दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी TVK ने चौंकाते हुए बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चलती दिखाई दे रही है।
वहीं, केरल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। करीब 10 साल बाद UDF की वापसी होती दिख रही है। UDF गठबंधन में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। कांग्रेस जहां दर्जनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं कई सीटों पर जीत भी दर्ज कर चुकी है।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मना रहे कार्यकर्ता
रुझानों के बीच मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग भाजपा कार्यालयों में जीत का जश्न शुरू हो गया है। कहीं कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाई जा रही है तो कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया जा रहा है।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन सहित कई शहरों में सड़कों पर कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए। पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं।
जश्न की तस्वीरें देखिए…











