More
    Homeप्रदेश65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कमिश्नर पुलिस भोपाल का शानदार...

    65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कमिश्नर पुलिस भोपाल का शानदार प्रदर्शन

    भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट🚔

     

    *65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में कमिश्नर पुलिस भोपाल का शानदार प्रदर्शन*

     

    पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता (मध्यजोन, भोपाल-2026) का आयोजन 11 से 13 जून 2026 तक जिला विदिशा में किया गया। प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र के 10 जिलों के लगभग 266 पुलिस खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

    नगरीय पुलिस भोपाल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक अर्जित किए, जिनमें 45 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से नगरीय पुलिस भोपाल का गौरव बढ़ा है।

     

    प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात रेंज), भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 किलोमीटर दौड़, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, जूडो, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

    महिला वर्ग में आरक्षक 768 निकिता तिवारी (पुलिस आयुक्त कार्यालय) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य, महिला आरक्षक दीक्षा शर्मा ने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर पदक प्राप्त किए एवं इसके अतिरिक्त दीप्ति पटेल, मालती, सुंदर दांगी, रंजना सिसोदिया, सोनम बंसल तथा महिला प्रधान आरक्षक पार्वती यादव ने कई खेलो में स्वर्ण पदक अर्जित कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

     

    पुरुष वर्ग में प्रधान आरक्षक भीमसेन सिंह, प्रधान आरक्षक विजय द्विवेदी, आरक्षक छोटू शाक्य, पवन, अरविंद, गणेश, कृपाल, कुलदीप, श्याम एवं विकास मांझी, गौरव सहित अन्य खिलाड़ियों ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भाग लेकर स्वर्ण पदक अर्जित किये । तथा नगरीय पुलिस भोपाल को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस आयुक्त श्रीमान संजय सिंह, अति. पुलिस आयुक्त(अपराध/मुख्यालय) श्रीमति मोनिका शुक्ला, अति.पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमति श्रद्धा तिवारी, अति.पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर, श्रीमती मंजुलता खत्री, सहा.पुलिस आयुक्त श्रीमती नीता चौबे, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर, सूबेदार ऋतुराज वारिवा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

     

    भोपाल पुलिस के खिलाड़ियों की इस सफलता ने न केवल विभाग का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि पुलिस बल कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img