More
    Homeप्रदेशसेवानिवृत्त आईपीएस श्री अखिलेश सिंह का निधन

    सेवानिवृत्त आईपीएस श्री अखिलेश सिंह का निधन

    *सेवानिवृत्त आईपीएस श्री अखिलेश सिंह का निधन*

    भोपाल 3 मई 2026

    सेवानिवृत्त आईपीएस तथा नर्मदापुरम में डीआईंजी रहे श्री अखिलेश सिंह का आज यहां इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। श्री अखिलेश सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस की नेत्री श्रीमती आभा सिंह के पति थे। श्री अखिलेश सिंह एक सौम्य, मिलनसार,सरल, शालीन व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वह भोपाल के रविंद्र कॉलेज के अध्यक्ष रहे तथा शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय एवं डिमासट्रेशन स्कूल के पूर्व छात्र भी रहे हैं। उनके निधन से राजधानी में शौक की लहर दौड़ गई। श्री अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर आज 11 बजे से 1:00 बजे तक उनके निवास 65 वैशाली नगर में दर्शनार्थ रखा जाएगा, जहां से अंतिम संस्कार के लिए नर्मदापुरम ले जाया जाएगा, जहां मंगलवारा घाट पर शाम 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।pralay dawara

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img