More
    Homeप्रदेशआज प्रशासन ने पॉलिटेक्निक चौराहा, मानस भवन के पास वर्षों से रह...

    आज प्रशासन ने पॉलिटेक्निक चौराहा, मानस भवन के पास वर्षों से रह रहे आदिवासी परिवारों के मकान तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया। यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है।

     

    आज प्रशासन ने पॉलिटेक्निक चौराहा, मानस भवन के पास वर्षों से रह रहे आदिवासी परिवारों के मकान तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया। यह कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है।

     

    प्रभावित परिवारों को मालीखेड़ी में बसाने की बात कही जा रही है, जहां सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हमारी मांग है कि इन परिवारों के लिए आसपास ही समुचित आवास की व्यवस्था की जाए, क्योंकि उनके बच्चों की पढ़ाई और जीवन यहीं से जुड़ा है।

     

    आज हमने प्रशासन को रोकने का प्रयास किया और धरने पर बैठे, लेकिन तानाशाही रवैये से परिवारों को बेघर कर दिया गया। यह अन्याय स्वीकार नहीं है—हम इनके हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

     

    इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा जी, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी जी, आसिफ जकी जी, पार्षद गुड्डू चौहान जी एवं ब्लॉक अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img