More
    Homeप्रदेश30 मई से बदलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस की सूरत

    30 मई से बदलेगी श्रीधाम एक्सप्रेस की सूरत

    यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में भारतीय रेलवे लगातार अपने कोच और ट्रेनों को आधुनिक बना रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल से गुजरने वाली जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस को अब एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच के साथ चलाने का फैसला लिया गया है। यह बदलाव मई के अंत से लागू होगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

    30-31 मई से शुरू होगा नया रैक सिस्टम

    रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 30 मई 2026 से जबलपुर से एलएचबी रैक के साथ रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12191 निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 31 मई 2026 से निजामुद्दीन से एलएचबी कोच के साथ संचालित की जाएगी। यह बदलाव भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि यह ट्रेन इस रूट से होकर गुजरती है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img