भोपाल : गुरूवार, मई 21, 2026, 11:33 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धरती माता के सच्चे सपूत, ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित पर्यावरणविद् और ‘चिपको आंदोलन’ के प्रणेता श्री सुन्दरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री बहुगुणा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर जो योगदान और संदेश दिए, वे सभी वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अत्यंत अनुकरणीयहैं।


