More
    Homeप्रदेशथाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से, गुम हुये 50...

    थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से, गुम हुये 50 मोबाईल कीमती करीबन 12,00,000/- रूपये का मशरूका किया बरामद

    थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल
    दिनांक 20.05.26

    थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से, गुम हुये 50 मोबाईल कीमती करीबन 12,00,000/- रूपये का मशरूका किया बरामद –

    भोपाल शहर में,सम्पत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण रखने के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान द्वारा निर्देशित किया गया है।

    उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता, अति.पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री दीपक नायक व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित 50 मोबाइल बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं ।

    घटना व पुलिस कार्यवाही :- थाना क्षेत्र मे विभिन्न स्थानो पर विभिन्न तारीखो मे गुम हुये मोबाइलो के आवेदको द्वारा थाने पर मोबाइल गुमने के संबंध मे आवेदन पेश किये । उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त गुम हुये मोबाइलो को तत्काल पुलिस सायबर पोर्टल CEIR पर सर्चिंग हेतु डाला गया । सर्चिंग के दौरान मोबाइलो के अपडेट जानकारी प्राप्त कर विभिन्न नंबरो की सीडीआर व कैफ रिपोर्ट प्राप्त कर 50 मोबाइल बरामद किये गये ।
    भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोबाईल बरामदगी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,प्रआर 2570 सुनील दुबे,कार्य.प्रआर 2837 रामकृपाल मीणा,कार्य.प्रआर 1725 भूपेन्द्र औझा,आरक्षक 2108 विजेन्द्र माकोडे,आरक्षक 3417 आशीष वर्मा,आरक्षक 3456 रोशन प्रजापति,आरक्षक 3500 मोहन पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img