More
    Homeप्रदेशएमपी के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे

    एमपी के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे

    एमपी में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश हुई, वहीं दोपहर में डिंडौरी में ओले गिरे।

    भोपाल मौसम केंद्र ने प्रदेश के 39 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में आंधी की रफ्तार सबसे ज्यादा रहेगी।

    वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश होने की संभावना है।

    सोमवार को भी 15 से ज्यादा जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी रहा। कहीं-कहीं ओले भी गिरे थे।

    देखिए बारिश की तस्वीरें

    चक्रवात और दो ट्रफ लाइन से बदला मौसम

    प्रदेश में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) एक्टिव है। वहीं, पास से दो ट्रफ भी गुजर रही हैं। इस वजह से कहीं ओले गिर रहे हैं तो तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। 8 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img