More
    Homeप्रदेशभोपाल में सड़क हादसे में युवक की मौत

    भोपाल में सड़क हादसे में युवक की मौत

    भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में होशंगाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक फ्लिपकार्ट कंपनी में कार्यरत था और एक फंक्शन से लौट रहा था।

    मृतक की पहचान सौरभ विश्वकर्मा निवासी बरखेड़ा पठानी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सौरभ के बहनोई शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि सौरभ देर रात बाइक से घर लौट रहा था, तभी शनि मंदिर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

    राहगीर ने दी बहन को घटना की सूचना

    हादसे के बाद एक राहगीर ने सौरभ के मोबाइल से रीगल पैराडाइज अवधपुरी में रहने वाली उसकी बहन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही शुभम विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायल सौरभ को तत्काल एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सौरभ का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img