More
    Homeप्रदेशसूबेदार-एसआई के बाद अब एचसी-एएसआई का फिजिकल टेस्ट

    सूबेदार-एसआई के बाद अब एचसी-एएसआई का फिजिकल टेस्ट

    एमपी में सूबेदार और पुलिस सब इंस्पेक्टर के बाद अब प्रधान आरक्षक कम्प्यूटर और सहायक उपनिरीक्षक कम्प्यूटर के पद पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीख का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन भीषण गर्मी के दौरान होने वाले फिजिकल टेस्ट की इन दौड़ परीक्षाओं ने उम्मीदवारों के परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। इसकी वजह साल 2022 में हुई फिजिकल टेस्ट परीक्षा के दौरान गर्मी के चलते दो युवाओं की मौत होना भी बताया जा रहा है। तब तत्कालीन गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फिजिकल टेस्ट की परीक्षा टाइमिंग बदल दी थी।

    मप्र कर्मचारी चयन मंडल के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, सूबेदार 2025 के 500 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार की टाइमिंग 5 जून से 11 जून तय की है। यह टेस्ट भोपाल और जबलपुर में होने वाले हैं। अभी जबकि 42 से 45 डिग्री तापमान सभी जिलों में है तो इस फिजिकल परीक्षा की टाइमिंग बदलने की मांग उम्मीदवारों के परिजनों द्वारा की जा रही है। इस बीच पुलिस मुख्यालय ने आज प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्‍प्‍यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती के लिए ली गई परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की तारीख भी तय कर दी है। यह परीक्षा 7 से 9 जून के बीच होने वाली है। इसकी टाइमिंग को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

    24 मार्च को हुई थी परीक्षा, 8 मई को आया है रिजल्ट

    प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्‍प्‍यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती के लिए मध्‍यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा ऑनलाईन परीक्षा 24 मार्च और 25 मार्च को कराई गई थी। इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद सफल उम्‍मीदवार की अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होना है। उम्मीदवारों की 800 मीटर दौड़ एवं दस्‍तावेजों का परीक्षण भोपाल में लाल परेड ग्राउण्‍ड, जहांगीराबाद तथा जबलपुर के परेड ग्राउण्‍ड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी में 7 जून से 9 जून 2026 तक होगा।

    सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन और भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार म.प्र.कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचेंगे। सभी उम्मीदवारों को उनके लिए तय तारीख को ही पहुंचना आवश्‍यक है। विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। इसलिए अभ्‍यर्थी अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएंगे।

    2022 में इन युवाओं की हो गई थी मौत

    इसके पहले 2022 में हुई भर्ती के दौरान शारीरिक दौड़ परीक्षा में गर्मी के चलते दो युवाओं की मौत हो गई थी। तब जबलपुर में पुलिस भर्ती के लिए हो रही दौड़ में बीमार पड़े एक युवक की मौत हुई थी। यह परीक्षा 9 मई से शुरू हुई थी लेकिन भीषण गर्मी और लू के कारण कैंडिडेट को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बालाघाट निवासी 29 साल के इंदरकुमार लिल्हारे 10 मई को 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हो गया था। उसके नाक-कान से खून आने पर शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। इसी तरह सिवनी निवासी 22 साल के नरेंद्र कुमार गौतम की मौत हो गई थी। वह भी 800 मीटर की दौड़ के बाद ही बेहोश हुआ था। इसके बाद पूर्व गृहमंत्री ने शारीरिक परीक्षा दौड़ की तारीख आगे बढ़ाई थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img