वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास जी के जन्मदिन का समारोह आज
———————————–
भोपाल।
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास शुक्ल के ७५ वे जन्मदिन पर सोमवार,१३ जुलाई २६ को अमृत महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम शाम ५:३० से रात ९ बजे के मध्य मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित मानस भवन मे होगा।
इस अनूठे आयोजन का कोई औपचारिक कार्ड नहीं है। चंद्रहास जी को बधाई देने समस्त शुभ चिंतक सादर आमंत्रित हैं।


