भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2026, 14:25 IST
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोकभवन में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकभवन के अधिकारियों ने विभिन्न किस्मों के 22 पौधे लगाए। लोक भवन परिसर में लगाए गए पौधों में सजावटी, सुगंधित, फलदार और छायादार पौधे शामिल है।
राज्यपाल के उप सचिव श्री सुनील दुबे ने ‘बॉटल पॉम’ का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, अवर सचिव श्रीमती आभा शुक्ला, सहायक सत्कार अधिकारी सुश्री सृष्टि श्रीवास्तव सहित लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने लोक भवन के उद्यान में पौधे लगाए।


