भोपाल : शुक्रवार, जून 5, 2026, 14:13 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक डॉ. माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ‘गुरुजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरूजी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के सांस्कृतिक गौरव की पुनर्प्रतिष्ठा और सामाजिक समरसता लाने में समर्पित कर दिया। डॉ. गोलवलकर ने असंख्य युवाओं को मां भारती की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है |


