More
    Homeप्रदेशभोपाल रियासत की शत्रु संपत्तियों मामले में सक्षम कार्यवाही करने माननीय ए....

    भोपाल रियासत की शत्रु संपत्तियों मामले में सक्षम कार्यवाही करने माननीय ए. डी .एम.भोपाल श्री सुमित कुमार पांडे (आई . ए .एस .) को समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने ज्ञापन सौंपा।

    भोपाल रियासत की शत्रु संपत्तियों मामले में सक्षम कार्यवाही करने माननीय ए. डी .एम.भोपाल श्री सुमित कुमार पांडे (आई . ए .एस .) को समाजसेवी अमिताभ अग्निहोत्री ने ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन में उल्लेख किया :-
    (1) भारत शासन के तत्कालीन अधिकारी श्री वी पी मेनन द्वारा दिनांक 29अप्रैल 1949 को हस्ताक्षरित नक्शे के अनुसार -“नवाब भोपाल की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी में “कसरे सुलतानी “के अंदर की सभी प्रॉपर्टी, फिरदौस फॉर्म एवं रिज़वान बाग नवाब की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी है। जिसमें फिरदौस फॉर्म का क्षेत्र लगभग 839.28 एकड़,एवं रिज़वान बाग का क्षेत्र लगभग 139.75 एकड़ है । ज्ञापन में मांग – इसके अलावा अन्य कितनी प्रॉपर्टी , भूमि,भवन ,नवाब परिवार के आधिपत्य में हैं,इसकी जांच की जाए।
    (2)माननीय हाईकोर्ट में सैफ अली खान ने कोहेफिजा,नयापुरा , हलालपुर, भोपाल शहर में नवाब भोपाल की संभावित प्रॉपर्टी लगभग 1370 एकड़ दर्शायी है। ज्ञापन में मांग – क्या यह लगभग 1370 एकड़ भूमि शत्रु संपत्ति होगी।
    (3) कस्टोडियन विभाग भारत शासन द्वारा भोपाल नवाब की संपत्तियों के मामले में दिनांक 19/12/2014, 16/2/2015 को सैफ अली खान को नोटिस भेजे।
    (4) कस्टोडियन विभाग भारत शासन ने भोपाल रियासत की शत्रु संपत्तियों मामले में कार्यवाही करने दिनांक 25/2/2015 को माननीय प्रमुख सचिव राजस्व विभाग मध्य प्रदेश शासन को पत्र भेजा। ज्ञापन में मांग – 11 वर्ष बाद भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस पत्र के आधार पर शत्रु संपत्ति मामले में सक्षम कार्यवाही क्यों नहीं की।
    (5) सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर(पटौदी ), सबाह अली खान, सोहा अली खान,सबीहा सुल्तान ने नवाब परिवार के परिवारजन की हैसियत से शत्रु संपत्ति मामले में माननीय हाईकोर्ट जबलपुर में भारत शासन,एवं मध्य प्रदेश शासन के विरुद्ध केस लड़े , अतः भोपाल नवाब परिवार के परिवारजन की हैसियत से सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (पटौदी ), सबाह अली खान, सोहा अली खान, सबीहा सुल्तान से मर्जर एग्रीमेंट की मूल प्रति, नवाब भोपाल की प्रॉपर्टियों से संबंधित भारत शासन के तत्कालीन अधिकारी श्री वी पी मेनन द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 1949 को हस्ताक्षरित ” नक्शे” की मूल कॉपी,एवं भारत शासन की सहमति से नवाब भोपाल द्वारा दिनांक 1 जून 1949के पूर्व तैयार की गई भोपाल नवाब की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी की भारत शासन को सौंपी गई मूल सूची की मांग सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर(, पटौदी ) सबाह अली खान, सोहा अली खान, सबीहा सुल्तान से की जावे।
    हमारे इस समाचार को प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों ने बहुत प्रमुखता से प्रकाशित किया मीडिया का बहुत बहुत धन्यवाद बहुत बहुत आभार।
    इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले समाचार पत्रों में पत्रिका, पीपुल्स समाचार, नव दुनिया, प्रदेश टुडे, अग्निबाण,Central Chronicle, नवभारत, सच एक्सप्रेस स्वदेश ज्योति, FREE PRESS, नई दुनिया, सांय कालीन स्वदेश, दैनिक सुमन प्रकाश ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।
    मीडिया का पुनः धन्यवाद।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img