More
    Homeप्रदेशभोपाल में ख्याति के घर दाखिल होते तनिष

    भोपाल में ख्याति के घर दाखिल होते तनिष

    भोपाल के अशोका गार्डन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 18 वर्षीय ख्याति जैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के 25 दिन बाद एक युवक का VIDEO सामने आया है, जिसमें वह ख्याति के घर में आते-जाते दिखाई दे रहा है।

    परिवार ने वीडियो को अहम साक्ष्य बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

    ख्याति जैन की मौत के मामले में पुलिस जांच किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच सामने आए दो अलग-अलग वीडियो में तनिष नाम का युवक घर में प्रवेश करता और बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।

    एक वीडियो में वह हेलमेट पहनकर अंदर जाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में बिना हेलमेट घर में प्रवेश करते हुए दिखाई देता है।

    मृतक की मां वर्षा जैन का कहना है कि यह वीडियो जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराने की मांग की है, ताकि ख्याति की मौत की सच्चाई सामने आ सके।

    देखिए वीडियो में ख्याति के घर जाते दिखा तनिष

    ख्याति के घर में प्रवेश करता तनिष।
    ख्याति के घर में प्रवेश करता तनिष।
    कुछ ही मिनट बाद घर से निकलकर जाता दिखा तनिष।
    कुछ ही मिनट बाद घर से निकलकर जाता दिखा तनिष।

    तनिष की क्या भूमिका, इसकी हो जांच

    वर्षा का आरोप है कि ख्याति की मौत के मामले में संदेही तनिष चंद्रवंशी की भूमिका की जांच ठीक से नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे कई तथ्य हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सकता है कि ख्याति के इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस तनिष के पास था।

    मां का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में तनिष के घर से निकलने के कुछ मिनट बाद ही ख्याति के मोबाइल से आत्महत्या से जुड़ा मैसेज भेजा गया, जिसकी जांच जरूरी है।

    ख्याति की मां का कहना है कि ख्याति के साथ उनके रिश्ते सामान्य थे। मदर्स डे पर बेटी ने उन्हें गिफ्ट देकर स्पेशल महसूस कराया था। वह पढ़ाई में भी बेहद अच्छा कर रही थी। उसने अपने कमरे में अपने एम्बीशन को लेकर बहुत कुछ लिख रहा था।

    हर थोट के आगे ‘मां के लिए करना है’ लिखा जाता था। उनका आरोप है कि तनिष और ख्याति की दोस्ती को लेकर उनकी आपत्ति थी और इसी वजह से उनकी गैरमौजूदगी में तनिष घर पहुंचा था।

    पहले यह वीडियो आया था सामने

    तनिष का यह वीडियो पहले सामने आया था। इसमें वह हेलमेट पहनकर घर के अंदर जाता हुआ दिख रहा है।
    तनिष का यह वीडियो पहले सामने आया था। इसमें वह हेलमेट पहनकर घर के अंदर जाता हुआ दिख रहा है।

    पुलिस ने साइबर रिपोर्ट का दिया हवाला

    मामले में पुलिस का कहना है कि जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मृतक के मोबाइल की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी गई है। बिसरा भी परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    पुलिस के अनुसार, मोबाइल डेटा, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

    मृतक ख्याति की मां वर्षा जैन।
    मृतक ख्याति की मां वर्षा जैन।

    पीएम रिपोर्ट में खुलासा- बाएं हाथ की कलाई में चोट

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने उल्लेख किया है कि मौत बाएं हाथ की कलाई में चोट के कारण हुए सदमे और रक्तस्राव से हुई। हालांकि, किसी विषैले पदार्थ के प्रभाव की संभावना को खारिज करने के लिए रक्त और आंतरिक अंगों को सुरक्षित रखा गया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्त और आंतरिक अंगों की रासायनिक एवं विष विज्ञान संबंधी जांच के परिणाम मिलने के बाद ही अंतिम राय दी जाएगी।

    फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    ख्याति ने अपनी मां के लिए इस तरह से कमरे में कोट लिख रखे थे।
    ख्याति ने अपनी मां के लिए इस तरह से कमरे में कोट लिख रखे थे।
    इस तरह मां के प्रति प्यार को दर्शाते हुए मैसेज भी ख्याति पोस्ट करती थी।
    इस तरह मां के प्रति प्यार को दर्शाते हुए मैसेज भी ख्याति पोस्ट करती थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img