Breaking
भोपाल को चरणबद्ध तरीके से सिलेंडर फ्री शहर बनाने की तैयारी शुरू।
जिन क्षेत्रों में PNG लाइन बिछ चुकी है, वहां 100% कनेक्शन देने पर फोकस रहेगा।
पहली सूची में केराल केनसिप, सौम्या पार्कलैंड, सागर लेक व्यू होम्स और आकृति ग्रीन शामिल।
शहर की 172 कॉलोनियों तक गैस पाइपलाइन नेटवर्क पहुंच चुका है।
चार इमली और 74 बंगला जैसे वीआईपी इलाकों में भी PNG लाइन बिछाने का काम जारी।
भोपाल में अब तक करीब 43 हजार PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
गैस संकट और सिलेंडर की कमी के चलते सरकार PNG को बढ़ावा दे रही है।
नई गाइडलाइन के अनुसार पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में 90 दिन के भीतर PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।
तय अवधि के बाद ऐसे क्षेत्रों में LPG कनेक्शन बंद किए जा सकते हैं।
सरकार का दावा है कि PNG से सिलेंडर बुकिंग की परेशानी खत्म होगी और गैस आपूर्ति अधिक सुचारू रहेगी।


