More
    Homeप्रदेशभाजपा के बड़बोले मंत्री विजय शाह पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज-...

    भाजपा के बड़बोले मंत्री विजय शाह पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज- विधायक श्री जैन

    महावीर अग्रवाल 

    मन्दसौर १४ मई ;अभी तक ;   जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन के नेतृत्व में शहर ब्लॉक व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का गांधी चौराहे पर पुतला दहन किया।
     इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने कहा सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी भारत माता की बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया लेकिन राज्य के बड़बोले मंत्री विजय शाह ने सत्ता के मद में जिस भाषा में बात की, वह हमारी बहनों का अपमान है। विधायक श्री जैन ने इस बयान को महिला अधिकारियों और सेना का अपमान बताते हुए विजय शाह को तत्काल पद से हटाने व उस पर देश द्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
    शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि मंत्री विजय शाह अपने ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की पत्नी पर विवादित बयान दे चुके है अब वे देश की बेटी पर अमर्यादित बयान देकर अक्षम्य अपराध किया है। विजय शाह पर प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए।
    ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने कहा कि विजय शाह ने भाजपा की कथनी व करनी में अंतर को प्रदर्शित किया है। कांग्रेस ने पाकिस्तान के विरूद्ध लड़ाई में पूरी तरह से साथ दिया है। कांग्रेस आंतकवादियों के खिलाफ लड़ाई में पुरी तरह सेना के साथ है। कांग्रेस भारतीय सैनिको का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेगी। विजय शाह के विरूद्ध कठोर कार्यवाही होना चाहिए।
    पुतला दहन से पूर्व बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कर्नल सोफिया कुरैशी व व्योमिका सिंह जिंदाबाद व मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गांधी चौराहा पर हाथ में तिंरगा लेकर गांधीजी की प्रतिमा की परिक्रमा की और भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धी देने की प्रार्थना की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दसोरा, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों में सर्वश्री कांतिलाल राठौर, डॉ. प्रीतिपाल सिंह राणा,अजय लोढ़ा, लक्ष्मण मेघनानी, जितेंद्र सोपरा, विश्वास दुबे, रमेश सिंगार, वहिद जैदी, विजेश मालेचा, राजनारायण लाड़, अजय सिंह तोमर, खलील पठान, सुनील बसेर, राजेंद्र छाजेड़, संजय सोनी, साबिर इलेक्ट्रिशन, राजेश फरक्या, रविंद्र पाटीदार, मोर्चा प्रकोष्ठ में सर्वश्री दिलीप देवड़ा,दीपक सिंह गुर्जर अनीस मंसूरी, शहर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खान, महिला नेत्रियों में इष्टा भाचावत, रफत पयामी, अनीता भदोरिया, लक्ष्मी रैकवार, नेहा कनकमल जैन, कुमकुम सिसोदिया, मंडलम अध्यक्ष गण में सर्वश्री नितेश सतीदासानी,रमेश ब्रिजवानी,विजय जैन,वकार खान के साथ ही राजू सतीदासानी, मनोहर नाहटा, शैलेंद्र गोस्वामी, संजय जैन ,राकेश सेन, राजेश खींची, साबिर शाह मदारी, राजेश चौधरी, सादिक गोरी, अनिल दास, अमीन खान, बालकिशन पाटीदार ,परमानंद पाटीदार, हरीश पाटीदार,सावन मकवाना, रवि विनायका, दुर्गेश चंदेल, घनश्याम चौहान, हरीश पाटीदार हनुमंती, आदर्श जोशी, यश श्रीवास्तव, बालकिशन मालवीय, कैलाश कुमावत, दुर्गा शंकर धाकड़, प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img