मध्य प्रदेश सवॅण संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भारत के प्रधानमंत्री एवं संचार मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर मांग करी है कि ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए ओटीटी प्लेटफार्म पर नेटफ्लिक्स द्वारा घूसखोरी ब्राह्मण के टाइटल पर बनाई गई फिल्म पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा फिल्म के निर्देशक पर एफआईआर दर्ज की जाए क्योंकि ऐसी फिल्में समाज में विभेद पैदा कर रही है।
मध्य प्रदेश श्रवण संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञापन में बताया है कि वर्तमान में देश प्रदेश में ब्राह्मण समाज को अपमानित करने की साजिश चल रही है कभी फर्जी आईएएस संतोष वर्मा ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए टिप्पणी करते हैं तो कभी दामोदर यादव ब्राह्मण समाज को टारगेट करके अपमानित करते हैं अब तो ओटीटी प्लेटफार्म पर पूरी फिल्म ही बनकर ब्राह्मण समाज को कमजोर घूसखोरी पिछ लगगू बात कर अपमानित किया गया है अब ब्राह्मण समाज अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सवॅण समाज भी संघर्ष में कंधा से कंधा मिलकर सहयोग करेगा लेकिन समाज में विभेद पैदा करने वाली शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा ब्राह्मण समाज में विभेद पैदा करने वाली शक्तियों के खिलाफ सवॅण संयुक्त संघर्ष मोर्चा कोर्ट में भी लड़ेगा और रोड में भी लड़ेगा ब्राह्मण समाज परेशान है अब सहयोग करना है मुझे मंगल पांडे आपको चंद्रशेखर आजाद बनना है।


