// थाना बैरागढ भोपाल//
बैरागढ पुलिस द्वारा जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार
थाना बैरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत कुम्हार मोहल्ला मे निवासरत बदमाश अन्नू उर्फ विशाल पाल पिता रामसिंह पाल उम्र 26 साल निवासी म.न.692 शील निकेतन स्कूल के पास कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ भोपाल के विरुद्ध थाना बैरागढ़ एवं खजूरी मे मारपीट, अवैध रुप से हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करना, मारपीट करना एवं जान से मारने की धमकी देने, खतरनाक आयुध से उपहति कारित करना, लूट करना एवं जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला करना जैसे गंभीर अपराध दर्ज होने से आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त भोपाल शहर द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के अंतर्गत आरोपी को जिला भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओं से 08 माह की अवधि हेतु निष्कासित किए जाने का आदेश दिनांक 04.11.2025 को पारित किया गया था। उक्त जिला बदर आदेश आरोपी को विधिवत तामील कराकर भोपाल जिले से बाहर किया गया था।
शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं बदमाशों की सतत चेकिंग हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय सिंह एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा निर्देशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आदर्शकांत शुक्ला, अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 04 श्री मलकीत सिंह एवं प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त श्री आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक कुमार गौतम द्वारा टीम गठित की गई।
दिनांक 06.06.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की अन्नू उर्फ विशाल पाल अपने घर के पास कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ में घूम रहा है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बैरागढ़ पुलिस द्वारा अन्नू उर्फ विशाल पाल पिता रामसिंह पाल उम्र 26 साल निवासी म.न.692 शील निकेतन स्कूल के पास कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ भोपाल को पकडा गया श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय भोपाल व्दारा आदेश क्रमांक पृ क्र./पु आयु./जि.ब./16एफ/2025 दिनांक 04.11.2025 के माध्यम से उक्त आरोपी को जिला बदर किया गया था जो आरोपी द्वारा उक्त जिला बदर आदेश उल्लंघन करने का कृत्य करने से धारा 14 म प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपी- अन्नू उर्फ विशाल पाल पिता रामसिंह पाल उम्र 26 साल निवासी म.न.692 शील निकेतन स्कूल के पास कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ भोपाल के विरुद्ध कुल 14 अपराध पंजीबद्ध हैं।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में बैरागढ थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार गौतम, उनि कन्हैया यादव, प्र.आर 2193 शिवनारायण, आर. 4825 रवि चन्द्रवंशी, आर. 930 सुमित राव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


